{"_id":"5c4b5bd8bdec22738d0b580a","slug":"51548442584-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ कार्यालय पर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना जारी
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से विशिष्ट सेवा नीति बनाकर जॉब सिक्योरिटी एवं सुरक्षा प्रदान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर दिया जा रहा बेमियादी धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक कर्मचारी धरना जारी रखेंगे। कामकाज ठप कर कर्मचारी आंदोलन में सम्मिलित हुए। इसके बाद कर्मचारी सीएमओ से मिले और ज्ञापन सौंपा।
21 जनवरी से संविदा कर्मचारियों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बेमियादी धरना दिया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री अतुल तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वे संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई सालों से संघर्षरत हैं। शासन-प्रशासन की ओर से शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर खुश कर दिया जाता है। ज्ञापन में संविदाकर्मियों के समायोजन के लिए नवीन पद सृजन करने, समान कार्य समान वेतन शीघ्र लागू करने, विशिष्ट सेवा नीति बनाकर संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कराकर कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाने, आशा कार्यकर्ताओं को उचित मानदेय दिलाने आदि की मांग की। धरना देने वालों में अंकित चौधरी, नितिन श्रीवास्तव, विकास डाबर, नकुल कुमार, डा. संजय विश्वकर्मा, अजीम अहमद, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।