{"_id":"5c40cd27bdec22736c04b71e","slug":"51547750695-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष सोहनवीर सिंह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष सोहनवीर सिंह की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष सोहनवीर सिंह की मौत
बिजनौर। नूरपुर रोड पर कार और ट्रक की भिड़ंत में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहनवीर सिंह की मौत हो गई। वह अकेले कार से बिजनौर आ रहे थे। हादसे में सोहनवीर सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। दवा विक्रेताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भरैरा निवासी सोहनवीर सिंह की बिजनौर में सिविल लाइन स्थित नवयुग मार्केट में चौधरी सर्जिकल के नाम से मेडिकल स्टोर था। उनकी ससुराल नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सेह में थी। बृहस्पतिवार को साले के रिश्ते में परिवार के साथ सोहनवीर सिंह गए थे। परिजनों को वहां छोड़कर अकेले कार से बिजनौर आ रहे थे। बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर यूनिवर्सल एकेडमी के पास बिजनौर की ओर से जा रहे ट्रक व कार में शाम करीब छह बजे भिड़ंत हो गई। सोहनवीर सिंह हादसे में बुरी तरह घायल हो गए व कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायल सोहनवीर सिंह को जिला अस्पताल लाया गया और वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सोहनवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सोहनवीर सिंह जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। उनकी मौत का पता चलते ही उनके आवास पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। उनके एक विवाहिता बेटी व एक अविवाहित बेटा है।