फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धामपुर में कांजी हाउस की जमीन पर अवैध कब्जा

धामपुर में कांजी हाउस की जमीन पर अवैध कब्जा

Wed, 16 Jan 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में कांजी हाउस की जमीन पर अवैध कब्जा
धामपुर में कांजी हाउस की जमीन पर अवैध कब्जा
विज्ञापन

धामपुर। पुराना धामपुर चुंगी के भवन के पास 22 साल पहले कांजी हाउस हुआ करता था। लेकिन वर्तमान में कांजी हाउस की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। पालिका चुंगी के बने कमरों में देेशी शराब की दुकान का संचालन हो रहा है। पालिका प्रशासन का तर्क है कि पालिका ने कांजी हाउस की जमीन साल 1997 में अफजलगढ़ के एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये में किराए पर दे दी थी। तभी से यह जमीन उसी के कब्जे में है।
पालिका ने बताया कि अभिलेखों के अनुसार पुराना धामपुर चुंगी भवन के पास सटा कांजी हाउस था। जो अब नहीं है। इस कांजी हाउस में पालिका की ओर से आवारा पशुओं को पकड़ कर रखा जाता था। पुराना धामपुर स्थित पालिका चुंगी के भवन और कांजी हाउस की कुल जमीन करीब 64 वर्ग मीटर के आसपास है। साल 1997 में जब भाजपा नेता/ पालिकाध्यक्ष कामना आर्य के नेतृत्व में पालिका बोर्ड का गठन हुआ था। तब पालिका बोर्ड ने पुुराना धामपुर पालिका चुंगी और कांजी हाउस की जमीन को सार्वजनिक रूप से किराए पर देने को नीलाम कर दिया। उस दौरान सबसे बड़ी बोली तीन लाख रुपये में अफजलगढ़ निवासी एक व्यक्ति के बोलने पर उसी के नाम छोड़ दिया था। पुराना धामपुर की पालिका चुंगी पर जो चुंगी भवन है, उसमें वर्तमान में देशी शराब की दुकान का संचालन हो रहा है। जबकि कांजी हाउस की जमीन पर लोगों ने अवैध तौर निर्माण कर कब्जा कर लिया है। यह जमीन पुराना धामपुर की चुंगी पर हाईवे 74 किनारे स्थित है।
विज्ञापन


कांजी हाउस की जमीन होगी कब्जामुक्त: एसडीएम
एसडीएम बिजनौर/प्रभारी अधिशासी अधिकारी धामपुर हरिहर राम का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पालिका के बाबुओं से कांजी हाउस से संबंधित जमीन की फाइलों को तलब किया गया है। जल्द ही कांजी हाउस की जमीन को कब्जामुक्त कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी जमीन बैनामाशुदा : नागरिक
कांजी हाउस की जमीन पर कब्जे के मामले के पता लगने पर वहां रहने वालों में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि उनकी जमीन तो बैनामाशुदा है। वह पालिका को जल व गृह कर भी दे रहे हैं। पालिका की जमीन पर उनका किसी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं है। अभी तक पालिका की ओर से उन्हें कोई नोटिस जारी ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed