{"_id":"5bb12463867a557f5e02d1b3","slug":"51538335843-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र को लेकर सजने लगे बाजार, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र को लेकर सजने लगे बाजार, तैयारी शुरू
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दस अक्तूबर से शारदीय नवरात्रे शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर जहां मंदिर में साफ-सफाई शुरू हो गई है। वहीं माता रानी की आकर्षित प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाजार पूजन सामग्री से गुलजार होने लगा है। भक्त नौ दिन तक ब्रत रखकर दुर्गा मां की पूजा-अर्चाना कर परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
मैया के यह नवरात्र दस अक्तूबर से शुरू होकर 18 अक्तूबर रामनवमी पर समाप्त होंगे। महिलाएं नौ दिन तक मंदिरों में माता रानी का गुणगान करती हैं। शारदीय नवरात्र मद्देनजर नगर में तैयारियां आरंभ हो गई हैं। मां दुर्गा के मंदिरों की साफ- सफाई होने लगी है। बाजारों में दुकानों पर पूजा सामग्री के अलावा सुंदर-सुंदर रंग बिरंगी चुनरी सजने लगी हैं। मां के नौ स्वरूपों वाले चित्र की भी खूब डिमांग रहती हैं। दुकानदार पवन अग्रवाल के मुताबिक इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा पूजन सामग्री व अन्य समानों की कीमत में मामूली वृद्धि हुई है। चुनरी 10 से लेकर दो सौ रुपये तक बेची जा रही है। कुछ श्रद्धालु इस नवरात्र में भी नौ दिनों तक व्रत रहकर माता की पूजा करते हैं। नवरात्र शुरू होते ही फलों की कीमत में उछाल आएगा। बड़ा बाजार स्थित प्रसिद्ध गंगानाथ मंदिर से पड़ित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र 10 अक्तूबर से शुरू होकर 18 अक्तूबर को समाप्त होंगे। नवरात्रों में कोई कार्य करना शुभ माना जाता है।