{"_id":"5b96c1a2867a557eac527a51","slug":"51536606626-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध समिति के सेवामुक्ति के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने सही माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंध समिति के सेवामुक्ति के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने सही माना
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रबंध समिति के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने सही माना
धामपुर। एसबीडी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम चौहान ने बताया कि उनके कॉलेज की शिक्षिका डॉ. पुष्पा रानी को प्रबंध समिति ने एक जुलाई 2013 को अनुशासनहीनता, आदेश अवज्ञा के चलते सेवामुक्त कर दिया था। संबंधित शिक्षिका इस मामले को लेकर हाईकोर्ट चली गई थी। हाईकोट में प्रबंध समिति के निर्णय को सही माना गया। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनवाई के बाद प्रबंध समिति के निर्णय का अनुमोदन किया। प्रबंध समिति के निर्णय को महाविद्यालय हित को देखते हुए सही माना। बकौल प्राचार्य, प्रबंध समिति की हिदायत है कि महाविद्यालय हित में किसी भी शिक्षक की अनुशासनहीनता, कर्तव्यविमुखता, आदेश अवज्ञा बर्दाश्त नहीं होगी। भविष्य में भी किसी के द्वारा ऐसा किए जाने पर प्रबंध समिति कठोर निर्णय लेगी।