{"_id":"5b5cc59b4f1c1b50748b7be0","slug":"51532806555-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटावाली और मालन नदी में उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटावाली और मालन नदी में उफान
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटावाली नदी का रपटा उफान में डूबा, यातायात ठप
भागूवाला। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा से देर शाम अचानक कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। भागूवाला के कोटावाली नदी रपटा क्षेत्र से प्रशासन ने भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया। मालन नदी का जलस्तर भी देर शाम से बढ़ना शुरू हो गया।
भागूवाला क्षेत्र में कोटावाली नदी रपटा क्षेत्र में शनिवार की शाम छह बजे अचानक जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ। एक घंटे के भीतर कोटावाली रपटा दो से तीन फीट पानी में समा गया। भागूवाला पुलिस ने जलस्तर बढ़ते ही रपटा क्षेत्र से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया। समाचार भेजे जाने तक रपटे के दोनों ओर हाइवे पर चलने वाले भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया। कोटावाली नदी पर बने फ्लाईओवर से हलके वाहनों का आवागमन जारी है। नजीबाबाद क्षेत्र से गुजरने वाली मालन नदी का भी जलस्तर देर शाम से बढ़ना शुरू हो गया।
विद्युत और ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप
नजीबाबाद। भारी वर्षा से विद्युत व्यवस्था और बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। दिन भर नगर की विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही। ब्रॉडबैंड व्यवस्था ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी देर रात तक विद्युत संकट बना रहा।