{"_id":"5b47a9e44f1c1b0e278b623d","slug":"51531423204-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने विद्युत विभाग के जेई को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने विद्युत विभाग के जेई को बनाया बंधक
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने विद्युत निगम के जेई को बंधक बनाया
शिवाला कलां। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से तंग आकर किसानों ने विद्युत उपकेंद्र फीना पर धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने जेई को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर धूप में बैठाए रखा और जमकर नारेबाजी की।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन फीना के अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में किसान फीना स्थित विद्युत उपकेंद्र पर एकत्रित हुए और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने अवर अभियंता सद्दाम अली को तीन घंटे तक धूप में बैठाए रखा। किसानों का कहना था कि उपकेंद्र पर विद्युत लाइन काफी पुरानी हो चुकी है, जो कि बेहद ही जर्जर हालत में है। इस कारण आए दिन लोगों के विद्युत उपकरण फुंकते रहते हैं। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चरमराने लगती है।
बिजली की आपूर्ति समय से न मिलने पर फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है कई बार इस समस्या से विद्युत अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमन सिंह ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर किसानों को शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। इस मौके पर शमशेर सिंह, मनोज राजपूत, अशोक शास्त्री, मनोज राजपूत, सुरेश कुमार, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।