{"_id":"5a26dbef4f1c1b86698bfba7","slug":"51512496111-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद से जुड़े पोस्टरों को बताया सही, पोस्टर फाडने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मस्जिद से जुड़े पोस्टरों को बताया सही, पोस्टर फाडने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद के पोस्टर फाड़ने वालों पर हो कार्रवाई
बिजनौर। बाबरी मस्जिद से जुड़े विवादित पोस्टर लगाने वाले संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने सोमवार को एसपी सिटी डॉ. दिनेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बाबरी मस्जिद से जुड़ी अपनी मांग को जायज बताते हुए उनके पोस्टर फाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि संगठन मजलूम और वंचित समाज को न्याय दिलाने के लिए कई सालों से संघर्ष करता आ रहा है। साथ ही छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस के दोषियों को सजा दिलाने और प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव द्वारा संसद में बाबरी मस्जिद उसी के स्थान पर बनवाने के वादे को याद दिलाने के लिए देशभर में कैंपेन करता है। इसी अभियान के तहत पिछले दिनों बिजनौर में भी पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन अज्ञात लोगों ने पोस्टर फाड़ दिए। उन्होंने बताया कि ये पोस्टर पूरे देश में लगाए गए हैं और उनमें कुछ भी गलत नहीं है। बाबरी मस्जिद पर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण की मांग करना उनका अधिकार है और इसका हनन नहीं होना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जोनल सेक्रेट्री अनीस अंसारी, कारी नसीरुद्दीन, कारी अनीस, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद शुएब, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।