{"_id":"59fb64cd4f1c1b3c3d8b4f39","slug":"51509647565-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर का नगीना चौक , बना जाम चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर का नगीना चौक , बना जाम चौराहा
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर का नगीना चौक , बना जाम चौराहा
धामपुर।
नगीना चौराहा, जाम चौराहा बन गया है। यह चौक दिन के समय लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है। हालांकि जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से यहां पर पुलिस व्यवस्था है।
धामपुर में नगीना चौराहा कई मायने से महत्वपूर्ण है । ये चौक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को जोड़ता है । इस चौराहे से प्रतिदिन हजारों की संख्या में उत्तराखंड के वाहनों का आवागमन होता है। यहां पर पुलिस पैकेट की व्यवस्था है। लेकिन अधिकारियों की ओर से तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को सही प्रकार से नहीं निभा पा रहे हैं । जिसकी वजह से यहां पर जाम लगना आम हो गया है। नगर के नागेश्वर सिंह, अनिल कुमार, घनश्याम सिंह का कहना है कि वह कई बार सीओ और कोतवाल से जाम की समस्या का स्थाई निदान कराने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अधिकारियों की ओर से सुनवाई ना होने से नागरिकों में असंतोष है । एसपी से इस समस्या का निदान कराने की मांग की है।