{"_id":"59fb63e34f1c1b78548ba902","slug":"51509647331-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल में दो दिवसीय गंगा स्नान मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल में दो दिवसीय गंगा स्नान मेले का शुभारंभ
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा आरती के साथ शुरू हुआ गंगा स्नान मेला
नांगलसोती । हर साल की तरह कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर नांगलसोती गंगा घाट पर दो दिवसीय गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जाता है। गंगाघाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान मीनाक्षी और मेला संयोजक राजीव गोयल ने गंगा में दूध प्रवाहित कर किया। पूजन और गंगा आरती अरविंद शुक्ला ने कराई। ग्राम प्रधान ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की धरोहर हैं। मेला आयोजनों में भागीदारी से सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहता है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। मेला संयोजक राजीव गोयल ने कहा कि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले उद्घाटन के साथ ही मेले में दुकानदारों और मेला श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। इस मौके पर मेला इंचार्ज पीतम सिंह, सुशील शुक्ला, अशोक वर्मा, जगराम सैनी, विनोद शुक्ला, अतुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।