{"_id":"59fa1cc34f1c1bdb538ba586","slug":"51509563587-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण मोचन योजना के अंतिम चक्र मे 1544 किसान चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण मोचन योजना के अंतिम चक्र मे 1544 किसान चुने गए
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण मोचन योजना के अंतिम चक्र मे 1544 किसान चुने गए
मृतक किसानों के उत्तराधिकारियों को दिए प्रमाण पत्र बैंको में जमा करने निर्देश
बिजनौर।
शासन की ऋण मोचन योजना के अंतिम चक्र में 1544 किसानों को चुना गया है। इन किसानों को करीब नौ करोड़ रुपया योजना में दिया जाएगा। मृतक किसानों के उत्तराधिकारी को पैसा लेने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र जमा करने की आखिरी तारीख नौ नवंबर है।
जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार शासन की ऋण मोचन योजना में अब तक जिले के 71 हजार 406 किसानों ऋण माफी का करीब 505 करोड़ रुपये उनके खातों में भेजा गया है। मृतक किसानों के उत्तराधिकारियों को अभी तक ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं मिला था। शासकीय मानकों के अनुसार अंतिम चक्र में मृत किसानों के 1544 उत्तराधिकारियों का चयन किया गया है। उनके खाते में आठ करोड़ 85 लाख रुपये कर्ज माफी के भेजे जाने प्रस्तावित हैं। मिश्र के अनुसार जिन मृत किसानों को योजना का लाभ नहीं मिला है उनके परिजन मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक व अपना आधार कार्ड लेकर संबंधित बैंक खातों में संशोधन करा लें। बैंक संबंधित औपचारिकता किसानों को नौ नवंबर पूरी करानी होगी। यह आखिरी मौका है इसके बाद किसी भी मृतक किसान के उत्तराधिकारी को ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं मिलेगा।