{"_id":"597cd1fa4f1c1b7f0f8b466f","slug":"51501352442-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मुक्ति दिलाने को बने समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मुक्ति दिलाने को बने समिति
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पंजीकृत ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शहर में चौराहों पर लग रहे जाम व अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने की मांग की है। व्यापारियों ने स्थायी समिति बनाने को भी कहा है।
व्यापारियों ने शनिवार को एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने एक अगस्त से चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान की सराहना की है। व्यापारियों का कहना है कि रोडवेज स्टेशन के बाहर अवैध रूप से डग्गामार वाहनों संचालित किया जा रहा है, रोडवेज की बसें बेतरतीब स्टेशन के बाहर खड़ी रहने से हर वक्त जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही ई-रिक्शाओं के कारण नगरपालिका चौक, डाकघर चौराहा, शंभूदयाल चौराहा समेत शहर के अन्य चौराहों पर भी भयंकर जाम लगा रहता है। व्यापारियों ने एडीएम से एक बैठक बुलाकर अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मनोज कंछल, मानव सचदेवा, गजेंद्र सिंह चौहान, दिलशाद खान, कृष्ण कुमार, दीपक अरोड़ा, मनदीप चौधरी, सचिन राजपूत आदि मौजूद रहे।