फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनाएंगे शिक्षक डायरी

माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनाएंगे शिक्षक डायरी

Fri, 21 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनाएंगे शिक्षक डायरी
बिजनौर । डीआईओएस राजेश कुमार ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को शिक्षा सत्र के संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और छात्रवृत्ति के लिए ऑवेदन ऑनलाइन कराने को कहा है। शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण समय पर करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बिजनौर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों की बैठक में डीआईओएस ने शासन से आए आदेशों से अवगत कराया। कक्षा नौ उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का विवरण तैयार करने और शिक्षा सत्र के संचालन के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए । बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, बिजनौर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बिजनौर की ओर से विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरवाने जाने के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं से आधार कार्ड अवश्य प्राप्त कर लें और जिसने नहीं बनवाये हैं, उनके आधार कार्ड बनवाकर कार्यालय को सूचना करने के निर्देश दिए हैं। ओडीएफ के नोडल अधिकारी ओडीएफ की सूचना 22 जुलाई तक राजकीय इंटर कॉलेज में जमा करने को कहा है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों से स्कूलों में बायोमैट्रिक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए हैं और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। इस मौके पर उपस्थिति जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण समाज अधिकारी अनुपम राय ने प्रधानाचार्यों को बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। साथ ही डीआईओएस ने जिले के सभी शिक्षकों से शिक्षण कार्यों का ब्यौरा शिक्षक डायरी में रखने को कहा गया है। स्कूलों में पीटीए का गठन, खेल चंदा, स्काउट एवं गाइड के कार्यंो को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रिटायर्ड शिक्षकों पेंशन प्रकरण और लंबित अवशेष धनराशि का भुगतान करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय कुमार गोस्वामी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यवीर सिंह सहित कई प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed