{"_id":"596d06b74f1c1b1e518b4795","slug":"51500317367-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फूंके, मकान की छत क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फूंके, मकान की छत क्षतिग्रस्त
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंके, मकान क्षतिग्रस्त
चांदपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव बहमनशोरा में भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने से नलकूप पर रखे ट्रांसफार्मर व घरों में रखे विद्युत उपकरण फुंक गए। मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई।
सोमवार को क्षेत्र में सुबह से ही भारी बारिश हुई। गांववासियों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे बिजली गिरने से नलकूप पर रख 25 केवीए तथा गांव के पास रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। घरों में लगे बिजली के मीटर, केबिल, विद्युत उपकरण फुंक गए। गांव निवासी सत्यपाल सिंह के मकान की छत में कड़ी लगी हुई थी। बिजली गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई। एक मकान की दीवार ने लेंटर ने जगह छोड़ दी। एक कटिया बाल-बाल बची। गांववासी गौरव, लोकेंद्र सिंह, नीरज, मुन्ने, सत्यपाल, राजू आदि अधिकतर गांववासियों के इनवर्टर, पंखे, स्टेपलाइजर, मोबाइल चार्जर, टीवी, महेश सिंह की आटा चक्की पर लगा कांटा व नल पर लगा मोटर आदि सामान फूंक गया। बिजली गिरने के समय गांव में दहशत फैल गई। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रह विद्यार्थी भी सहम गए थे।