{"_id":"594eb5354f1c1bdf118b47bd","slug":"51498330421-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुडगरा को गोद लेकर उसकी सूरत बदल रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुडगरा को गोद लेकर उसकी सूरत बदल रहे अधिकारी
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
वुडगरा गांव को गोद लेकर सूरत बदल रहे अधिकारी
बिजनौर। जिले में इज्जतघर (शौचालय) बनवाने में गांव वाले खुद ही आगे नहीं आ रहे। अफसर उनको आगे आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अफसरों ने किरतपुर ब्लॉक के गांव वुडगरा को गोद लेकर उसकी कायापलट करने की जिम्मेदारी ली है। गांव में अफसरों व ग्राम प्रधानों ने अपनी जेब से 45 शौचालय बनवाए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ में बिजनौर देश भर के सामने मॉडल बनकर उभर रहा है। जिले में दर्जनों ग्राम पंचायतों को ओडीएफ किया जा चुका है। अब गांव वाले भी ओडीएफ के प्रति जागरूक हो रहे हैं। कई ग्राम पंचायतें खुद ही अपने खर्च से ओडीएफ हो गई हैं। इज्जतघर बनवाने के लिए शासन द्वारा दिए गए लाखों रुपये के बजट को उन्होंने लौटा दिया है। अब जिले के अफसरों ने भी नई मिसाल पेश की है। मुख्य विकास अधिकारी डा.इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, कई ग्राम सचिवों व ग्राम प्रधानों ने किरतपुर ब्लॉक के गांव वुडगरा को गोद लिया है। यहां पर इन अधिकारियों ने अपनी जेब से 45 शौचालय का निर्माण कराया है। इस गांव में सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी गांव वुडगरा में 45 शौचालय बनवाई जा चुकी हैं। गांव में तीन जुलाई को कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें जिले भर के अधिकारी हिस्सा लेंगे। ओडीएफ अभियान को जिले में सभी का समर्थन मिल रहा है।