{"_id":"594c1ade4f1c1b01218b4797","slug":"51498159838-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा अलविदा की नमाज आज, पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां कीं मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा अलविदा की नमाज आज, पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां कीं मुकम्मल
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की जामा मस्जिद पर दलबल के साथ मौजूद रहेंगे एसडीएम व सीओ सिटी
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। जुमा अलविदा पर मस्जिदों में होने वाली नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। प्रत्येक मस्जिद के बाहर अफसरों ने सुरक्षा का पहरा बैठाने का निर्णय लिया है। एसडीएम व सीओ सिटी दलबल के साथ जामा मस्जिद के बाहर तैनात रहेंगे। यहां पर नमाज के दौरान रास्ते का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य मस्जिदों पर भी पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे।
रमजान माह के अंतिम जुमे यानी जुमा अलविदा की तैयारी में जहां रोजेदार जुट गए हैं, वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी जुमे की नमाज को शांति से कराने के लिए पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। प्रत्येक मस्जिद के बाहर पुलिस अफसरों ने नमाजियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात करने का फैसला लिया है। बाकायदा अधिकारियों ने शहर की मस्जिदों के हिसाब से सिपाहियों का ड्यूटी चार्ट बनाकर तैयार कर लिया है, जिस पर शुक्रवार को अमल किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी थानेदारों को जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। शहर व गांव की मस्जिदों के बाहर नमाज के दौरान पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। दो सिपाही व एक दरोगा की ड्यूटी मस्जिद के बाहर लगाई गई है। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सही सलामत नमाज निपटने के बाद ही कर्मी वहां से हटेंगे। जामा मस्जिद के बाहर पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। यहां पर एसडीएम व सीओ भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
शहर इमाम संग डीएम व एसपी ने किया ईदगाह मैदान का निरीक्षण
अमरोहा। ईदुल फितर की नमाज को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस व प्रशासन चाक चौबंद व्यवस्था बनाने में जुटा है। बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी ने शहर इमाम व नगर पालिका चेयरमैन के साथ ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया। यहां चल रहे कार्य का जायजा लिया। पालिका अधिकारियों को बेहतर साफ सफाई के निर्देश दिए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती का निर्णय लिया।
दोपहर में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा व शहर इमाम डा. मोहम्मद तारिक हसन और नगर पालिका चेयरमैन अफसर परवेज ईदगाह मैदान पर पहुंच गए। जहां पर दोनों अधिकारियों ने शहर इमाम व चेयरमैन से बातचीत कर पिछले सालों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। साथ ही भरोसा दिलाया कि इस बार उससे भी अच्छी सुरक्षा व्यवस्था मैदान पर होगी। नमाजियों की हिफाजत में कोई चूक नहीं रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था का भी मजबूत प्रबंध किया जाएगा। ईदगाह के रास्तों व इर्द-गिर्द आवारा पशुओं को नहीं फटकने दिया जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी भी मौजूद रहे।