फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   50 people were bonded

50 लोगों को किया मुचलका पाबंद

Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
50 people were bonded
50 लोगों को किया मुचलका पाबंद
विज्ञापन

मंडावली। गांव शेखुपुरा आलम में मंदिर के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने गांव के 50 लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
गांव में करीब 50 वर्ष पुराना शिव मंदिर है। सभी ग्रामीणों की ओर से कुछ दिन पूर्व ही धनराशि एकत्रित कर मंदिर का नवीनीकरण कराया गया था। एक पक्ष द्वारा मंदिर का ट्रस्ट बनाकर अपने नाम करा लिया गया। दूसरे पक्ष ने ट्रस्ट का विरोध किया। होली पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पहले पक्ष की ओर से सतीश चंद, रामगोपाल, रवि राणा, चमन तोमर आदि का आरोप है कि ये शिव मंदिर ग्राम समाज की करीब एक बीघा भूमि पर स्थित है। शिव मंदिर निर्माण और नवीनीकरण में ग्रामीणों की धनराशि लगी है, लेकिन दूसरे पक्ष ने मंदिर का ट्रस्ट बनाकर एक ही जाति वर्ग के लोगों को शामिल किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से ललित चौहान, पुखराज सिंह, सतीश, शिवकुमार आदि का आरोप है कि मंदिर की भूमि उनके बुजुर्गों के नाम चली आ रही है। जिस कारण ट्रस्ट अपने ही नाम पर कराया गया है। इसी मामले में दोनों पक्षों में होलिका दहन और दुल्हैंडी पर विवाद और पथराव भी हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मंडावली पुलिस को तहरीर सौंपी है। मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि शिव मंदिर विवाद को लेकर एक पक्ष से 42 और दूसरे पक्ष से आठ लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed