फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   50 Bigha captured from the ground

50 बीघा जमीन से कब्जा हटवाया

Sat, 19 Jan 2019 12:09 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 19 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 Bigha captured from the ground
खादर क्षेत्र में पलेज नष्ट कराते राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गंगा खादर में पलेज और अन्य फसलों की बुवाई करने के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चला रखा है। प्रशासन ने शुक्रवार को मंडावर के गांव सुक्खापुर के खादर क्षेत्र में करीब 50 बीघा जमीन में अवैध पलेज को नष्ट कराकर कब्जाई जमीन को मुक्त कराया। हालांकि अवैध पलेज लगाने की तैयारी कर रहे लोग प्रशासनिक टीम को देखकर भाग खड़े हुए। इस मामले में एसडीएम ने पुलिस को अवैध पलेज लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गंगा क्षेत्र में हजारों बीघा जमीन में अवैध पलेज लगाई जाती है। वन विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारियों की शह पर सालों से खादर क्षेत्र में यह पलेज लगाई         जा रही है। खादर में सैकड़ों बीघा जमीन पर कब्जा कर गेहूं भी          बोते हैं। इस साल महाकुंभ के आयोजन को देखते हुए यह जमीन खाली कराई जा रही है। गंगा के किनारे पलेज और फसलों में कीटनाशक का प्रयोग करने पर पानी में घुलकर दवा गंगा में मिल जाती है और इससे गंगा प्रदूषित हो होती ही है साथ ही साथ स्नान करने वाले को भी कई बीमार हो सकती है। बृहस्पतिवार को रावली क्षेत्र में करीब 60 बीघा जमीन खाली कराई गई थी। शुक्रवार को गांव सुक्खापुर के खादर क्षेत्र में 50 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। वहां पर पलेज लगाने की तैयारी की जा रही थी। एसडीएम बृजेश कुमार ने पुलिस को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में अवैध तरीके से पलेज नहीं बोने दी जाएगी। जो भी पलेज लगी हैं उन्हें अभियान चलाकर नष्ट कराया जाए। जो फिर भी न माने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन

ऐसे लगती है पलेज
पलेज में गेहूं के बाद मुख्य रूप से सब्जी बोई जाती हैं। सब्जी के बीज लगाने के लिए गंगा की रेत में गड्ढ़े खोदे जाते हैं। पौधे को जंगली जानवरों आदि से बचाने के लिए डोलबंदी भी की जाती है। बड़े किसान सैकड़ों बीघा जमीन कब्जाकर गेहूं, गन्ना तथा छोटे किसान सब्जी बोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में लगाई राजस्व टीम
एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार खादर क्षेत्र के सभी गांवों में राजस्व टीम को खादर क्षेत्र में सर्वे के लिए कहा गया है। जहां भी पलेज लगी हैं उस जमीन का सर्वे होगा। अगर सरकारी जमीन पर कब्जा कर पलेज लगाई गई है तो उसे नष्ट कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed