फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   47 people cut connection

47 लोगों के कनेक्शन काटे

Sat, 28 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 28 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में विद्युत निगम ने निजी नलकूप बकायादारों के खिलाफ बकाया जमा न करने पर बिजली के कनेक्शन काटो अभियान शुरू कर दिया है। अब तक अधिकारी अभियान के तहत डिवीजन में करीब 800 निजी नलकूप बकायादार किसानों के बिजली के कनेक्शनों को काट चुके हैं। शनिवार को 47 लोगों  के कनेक्शनों को काटा गया है। उधर, किसानों ने निगम के खिलाफ लामबंदी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

निगम के एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी का कहना है कि सरकार का निगम के अधिकारियों पर बकाया जमा करने को दबाव है। अब तक निगम की ओर से ऐसे 800 किसानों के निजी नलकूपों के बिजली के कनेक्शनों को काटा जा चुका है जिनके द्वारा प्रयास करने के बाद भी बकाया जमा की गई है। यदि बिजली के कनेक्शनों को कटवाने से बचाना है कि उनके पास केवल एक ही विकल्प है कि वे बकाया जमा करें, नहीं तो उनके खिलाफ होने वाली कार्रवाई से बचाव का कोई विकल्प नहीं है। उधर भाकियू के हरनाम सिंह, सत्यपाल सिंह, हरिराज सिंह, चेतन सिंह निगम पर किसानों के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाते हुए चेताया कि यदि किसानों का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो         उन्हें मजबूरी में आंदोलन को  विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed