फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   47 CHO deployed at wellness center

वेलनेस सेंटर पर हुई 47 सीएचओ की तैनाती

Wed, 21 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
47 CHO deployed at wellness center
वेलनेस सेंटर पर हुई 47 सीएचओ की तैनाती
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। जिन पर सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) की तैनाती की जा रही है। हाल ही में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 47 नए सीएचओ की तैनाती हुई है। अभी तक ये हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सीएचओ की तैनाती न होने से बंद पड़े थे।
जिले में 267 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण होना है। जिनमें से 180 सेंटरों का निर्माण हो चुका है। अभी तक 135 सेंटरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती थी, लेकिन अब 47 नए सीएचओ रखे गए हैं। जिसके चलते अब बिना सीएचओ के बंद पड़े हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुल जाएंगे। अभी जिले में 87 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। सीएचओ मरीजों को हल्की बीमारी की भी दवाई देंगे। इसके साथ ही खून की जांच, बलगम की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच, टीबी स्क्रीनिंग आदि कार्य हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ करेंगे।
विज्ञापन

अभी हाल ही में जिला अस्पताल में टेलीमेडिसन के लिए तीन चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। टेलीमेडिसन के माध्यम से सीएचओ चिकित्सक को फोन कर मरीजों की दवाई के बारे में पता करेंगे। अगर किसी मरीज को हल्की चोट लगती है तो सीएचओ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपचार करेंगे। चोट ज्यादा होने पर मरीज को पीएचसी, सीएचसी पर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाकर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में 47 नए सीएचओ रखे गए हैं। जो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों का इलाज करेंगे
- डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed