{"_id":"616db44708437a41576754ed","slug":"459-shops-of-the-municipality-will-be-verified-bijnor-news-mrt561213483","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की 459 दुकानों का होगा सत्यापन, चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की 459 दुकानों का होगा सत्यापन, चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका की 459 दुकानों का होगा सत्यापन
बिजनौर। शहर में नगर पालिका की 459 दुकानें हैं, जिन्हें किराएदारी पर आवंटित कर रखा है। इन सभी दुकानों का अब सत्यापन होगा। तोड़फोड़ कर बदलाव कराए जाने की भी जांच होनी है। सत्यापन कर यह देखा जाएगा कि दुकान पर कब्जा किसका है या बेच तो नहीं दी गई।
नगर पालिका परिषद बिजनौर इसी सप्ताह शहर में अभियान चलाएगी। अभियान चलाकर पालिका की एक एक दुकान की कुंडली खंगाली जाएगी।
नगर पालिका की शहर में 459 दुकानें हैं, जिन्हें किराए पर पालिका ने आवंटित कर रखा है। आवंटन कराकर किसी और को किराए पर देने का खूब खेल चल रहा है। खुद अधिशासी अधिकारी ने पालिका की दुकान में चल रहे एक मिष्ठान भंडार पर मामला पकड़ लिया था। यह दुकान जिसे आवंटित की गई थी, उसे नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके बाद दुकान का आवंटन निरस्त किया जाना है। यह मामला पकड़ में आने के बाद अब दूसरी दुकानों की भी जांच होगी। अधिशासी अधिकारी मान रहे हैं कि बड़े स्तर पर दुकानों पर कोई और लोग काबिज होंगे, जबकि आवंटन किसी दूसरे का होगा। अभी तक पालिका के अफसरों ने इस ओर से आंखें मूंद रखी थीं।
इतना ही नहीं दुकानों के आवंटन के बाद समझौते का भी उल्लंघन किया जा रहा है। दुकानों में तोड़फोड़ कर मनमाफिक निर्माण कराए गए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
पालिका की 459 दुकानें हैं। इन सभी दुकानों का सत्यापन कराया जाएगा। अभियान चलाकर जांच की जाएगी। वास्तविक स्थिति का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। मामले पकड़ में आते ही ऐसी दुकानों के आवंटन निरस्त कर दिए जाएंगे।
- मनोज कुमार, अधिशासी अधिकारी