फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   45 people from across the district got vaccinated

जिले में 45 पार के लोगों ने कराया टीकाकरण

Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
45 people from across the district got vaccinated
जिले में 45 पार के लोगों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में 45 साल से ऊपर के लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित करने की शुरुआत हो गई है। कुछ लोग स्वयं ही अपना पंजीकरण कर टीका लगवाने आए तो कुछ ने अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद एंटी कोविड वैक्सीन लगवाई। सभी को कुशल चिकित्सकों की देखरेख में पर्यवेक्षण कक्ष में बैठाया गया। इन लोगों को एक माह बाद टीके की दूसरी डोज लगेगी।
बृहस्पतिवार को जनपद में कुल ... लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में बने टीकाकरण केंद्रों पर लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। पूर्व के टीकाकरण सत्रों में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को प्रतिरक्षित करने के बाद जिले में 45 साल से ऊपर के लोगों को टीके लगाने का काम शुरू हो गया है। कोरोना योद्घाओं के साथ-साथ आम जनता को भी सिरम इंस्टीट्यूट पुणे द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई गई। टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों ने बारी-बारी से अपना टीकाकरण कराकर प्रमाण पत्र प्राप्त किए। अब इन्हें दूसरी डोज एक माह बाद लगेगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार शासन की गाइडलाइन के अनुसार जिला अस्पताल में सभी को मुफ्त में टीका लगा, जबकि निजी स्तर के अस्पतालों में प्रति व्यक्ति 250 रुपये का शुल्क जमा कर टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एस.के. निगम, चंदक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र कुमार, डा. जेपी सिंह, डा. मुजीब अहमद, जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर राजीव कुमार, यूनीसेफ के डीएमसी प्रवीण कुमार, शुभम शर्मा, हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed