फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   43 lakh plants to be verified

जिले में लगाए गए 43 लाख पौधों का होगा सत्यापन

Fri, 11 Oct 2019 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
43 lakh plants to be verified
पौधरोपण। - फोटो : ??? ?????
जिले में लगाए गए 43 लाख पौधों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में रोपित किए गए 43 लाख से अधिक पौधों की वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। भारतीय वन सर्वेक्षण संस्थान की टीम पौधों का सर्वे करेगी। देखा जाएगा कि कितने पौधे लगने के बाद जिंदा है। जो पौधे नष्ट हो गए होंगे उनकी जगह पर नए पौधे लगाए जाएंगे। सभी पौधों की सुरक्षा से जुड़े उपाय भी किए जाएंगे।

पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। पहले वन विभाग पौधरोपण पर ही अधिक जोर देता था। रोपित किए गए पौधे कई बार पशुओं के चरने, सूखने, पानी आने पर गलने आदि अनेक वजहों से नष्ट हो जाते थे, लेकिन अब पौधों के संरक्षण पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। जिले में इस साल भी 43 लाख से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं। नौ अगस्त को पूरे जिले में अभियान चलाकर सभी विभागों ने पौधरोपण कराया था। अब इन पौधों के संरक्षण की असलियत भी देखी जाएगी। डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक जिले में भारतीय वन सर्वेक्षण संस्थान द्वारा रोपित किए गए पौधों का सर्वेक्षण किया जाएगा। देखा जाएगा कि कितने पौधे अब जिंदा हैं और कितने पौधे नष्ट हो गए हैं। नष्ट होने वाले पौधों की जगह पर दूसरे पौधे लगाए जाएंगे। समय-समय पर यह सर्वेक्षण आगे भी होता रहेगा।
विज्ञापन

विभाग पौधरोपण
वन विभाग 1438391
ग्राम्य विकास 1917000
उद्यान विभाग 191744
पंचायती राज 191760
राजस्व विभाग 191760
शिक्षा विभाग 76704
कृषि विभाग 61476
लोनिवि 24714
सिंचाई विभाग 17104
सहकारिता 7700
नगर विकास 25357
प्राविधिक शिक्षा 11266
पशुपालन विभाग 7900
स्वास्थ्य विभाग 11983
आवास विकास 5680
पुलिस 5680
रेशम विभाग 4308
उद्योग विभाग 6943
विद्युत निगम 6320
परिवहन 1680
श्रम विभाग 1778
उच्च शिक्षा 11266
नजीबाबाद वन विभाग 834300
नोट:सभी आंकड़े वन विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed