फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बसपा सुप्रीमो पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ प्रदर्शन

बसपा सुप्रीमो पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 25 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ प्रदर्शन
बसपा सुप्रीमो पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

शेरकोट। फेसबुक पर बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने से सपा, बसपा कार्यकर्ताओं और अखिल भारतीय आंबेडकर महासभा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोशित है। उन्होंने आरोपी भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

बृहस्पतिवार को बसपा-सपा गठबंधन कार्यकर्ताओं एवं अखिल भारतीय आंबेडकर महासभा के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने थानाध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में बताया कि नगर के भाजपा नेता अंकुर जैन पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आपत्तिजनक फोटो वायरल कर रहा है। जिसके कारण समस्त अनुसूचित समाज में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा कार्यकर्ता आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता अंकुर जैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय आंबेडकर महासभा के जिलाध्यक्ष अमित कुमार रवि, पूर्व पालिकाध्यक्ष व सपा जिला महासचिव शेख कमरुल इस्लाम, अशरफ कबाड़ी, नजरूल इस्लाम, अथहर, त्रिलोकी, राहत पठान, जिया अहमद सीट्टू, मुस्तकीम, रणजीत सिंह, दिव्या आदि रहे। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है कि उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed