फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
विज्ञापन

छाछरीमोड़। ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसान खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर को ढलान पर खड़ा करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

गांव उलेढ़ा निवासी वेदप्रकाश का 30 साल का बेटा विपिन बुधवार शाम को खेत की जुताई करने जंगल गया था। जुताई के बाद वह ट्रैक्टर खेत के बाहर ढाल पर खड़ा करने लगा। ढाल पर ट्रैक्टर खड़ा करते समय ब्रेक नहीं लग पाए और ट्रैक्टर एक ओर गड्ढे में पलट गया। विपिन ट्रैक्टर के स्टेयरिंग के नीचे दब गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने विपिन को किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और एक निजी अस्पताल लेकर आए। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ जाते समय विपिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। विपिन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। गांव वालों के अनुसार विपिन की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। इसी महीने उसकी छोटी बहन की शादी हुई थी। विपिन खेती करने में जुटा था, गांव वालों के अनुसार विपिन बहुत मेहनती था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed