{"_id":"5c89518dbdec2214065a4dbb","slug":"41552503181-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने टैक्सी में तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने टैक्सी में तोड़फोड़ की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने टैक्सी में तोड़फोड़ की
बिजनौर। रोडवेज बस स्टैंड के पास आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने प्रेस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। दो चालकों पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। इस घटना से रोडवेज बस स्टैंड पर भगदड़ मच गई। कई युवकों ने हमलावरों से भागकर अपनी जान बचाई।
मेरठ से प्रकाशित अखबारों की टैक्सी बुधवार शाम रोडवेज बस स्टैंड के पास खड़ी थी। तभी अंबेडकर छात्रावास के दो सोनू व कपिल वहां आए। टैक्सी चालक गांव फरीदपुर भोगी निवासी मोहित व मोहल्ला जाटान निवासी कल्लू से सिगरेट व 100 रुपये मांगने लगे। दोनों युवक शराब के नशे में थे। टैक्सी चालकों ने उन्हें सिगरेट पिलाने व रुपये देने से मना किया तो दोनों पर हॉकी, चेन से जानलेवा हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया। तभी छात्रावास से 20-25 और छात्र निकल आए। वे बाकी टैक्सी के चालक व परिचालकों के पीछे दौड़े। उनके हाथों में हॉकी व चेन के अलावा तमंचे भी थे। हमलावरों ने दो टैक्सी में जमकर तोड़फोड़ की। उनके शीशे तोड़ डाले। इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। पुलिस को सूचना दी गई। घायल चालक मोहित व कल्लू का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। रोहित व कल्लू के मुताबिक हमलावरों ने उनके साथ खूब गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमलावर उनसे हर सप्ताह वसूली की रकम मांग रहे थे। शहर कोतवाल रामसेवक के मुताबिक इस मामले में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।