फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पल्स पोलियो अभियान में पहले से ज्यादा बूथ हों कवरेज:डीएम

पल्स पोलियो अभियान में पहले से ज्यादा बूथ हों कवरेज:डीएम

Sat, 02 Mar 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान में पहले से ज्यादा बूथ हों कवरेज:डीएम
‘पल्स पोलियो अभियान में पहले से ज्यादा बूथ हों कवरेज’
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम सुजीत कुमार ने पल्स पोलियो अभियान में पहले से अधिक बूथों को कवरेज करने के आदेश दिए। अभियान में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

डीएम ने कलक्ट्रेट में बैठक में कहा कि पोलियो बूथ का उद्घाटन जन प्रतिनिधियों से कराएं। दस मार्च को पोलियो दिवस के दिन स्कूल खुले रखें और बच्चों की टीम गठित कर घरों से बच्चों को बूथ तक लाने में उनका सहयोग प्राप्त करें। कहा कि इस घातक बीमारी को जिले से पूरी तरह खत्म करने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी मेडिकल ऑफिसर्स से उनके माइक्रो प्लान लेकर चैक कर लें और कार्य की स्वयं मानीटरिंग करें। बताया कि जिले में काफी समय से पोलियो का कोई केस प्रकाश में नहीं आया है। पूर्ण प्रयास किया जाय कि जनपद पोलियो मुक्त बना रहे। पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाई जाए। इस दौरान सीएमओ शरद त्यागी सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed