फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   थान प्रभारी ने सुनी व्यपारियों की समस्या

थान प्रभारी ने सुनी व्यपारियों की समस्या

Tue, 05 Feb 2019 01:06 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
थान प्रभारी ने सुनी व्यपारियों की समस्या
यूपी पुलिस
थान प्रभारी ने सुनीं व्यापारियों की समस्या
विज्ञापन

बढ़ापुर। मुख्य बाजार स्थित संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यालय पर हुई व्यापारियों व दुकानदारों की खुली बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने कहा कि दिन के समय मुख्य बाजार से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों ने दिन के समय कस्बे में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। कोतवाल ने कस्बा चौकी प्रभारी ओमपाल सिंह को इस ओर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपस्थित व्यापारियों ने और भी कई समस्याएं कोतवाल के समक्ष रखी जिनको प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित कराने का आश्वासन दिया गया। नरेश गोयल की अध्यक्षता व सईद सैफी के संचालन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी, फईमअहमद, मुंशी मुख्तार, विशाल गुप्ता, अर्पित गोयल, असलम अंसारी, अमित गुप्ता, सुनील अग्रवाल, शेख आसिफ, रईस अहमद, दीनदयाल गुप्ता आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंहए नगर पुलिस चौकी प्रभारी ओमपाल सिंह व उप निरीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह को शॉल उड़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed