{"_id":"5c3f7436bdec2273344b07e1","slug":"41547662390-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस में उठाया बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में उठाया बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। किसान दिवस में किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान समय पर न किए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही अधिकारियों पर समस्याओं का समाधान समय से न करने का भी आरोप लगाया। कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने पुराना भुगतान न अब तक न होने व वर्तमान भुगतान समय से न किए जाने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि हर किसान दिवस में गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जा रहा है। मगर, इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। भाकियू भानु जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि बिजली की बढ़ी दरों को वापस नहीं लिया जा रहा है। आजाद किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान रुकने के बाद भी किसानों की आरसी काटी जा रही हैं। जब किसान का भुगतान ही नहीं किया जा रहा है तो वह बैंकों का कर्ज कैसे उतारेगा। सभी बकाया भुगतान न होने तक आरसी काटने पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही देहात में सुबह को बिजली देने तथा नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की गई। किसान दिवस में मुख्य पशुधन चिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा, एआर कोऑपरेटिव अमित त्यागी, विद्युत निगम के एसडीओ ब्रह्म पाल सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सुधीर कुमार ने किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पदम सिंह, अर्पण चौधरी, भूूपेंद्र, गजराज सिंह, अमरीश कुमार, धर्मवीर सिंह, शीशपाल, हमीदुल्ला प्रधान आदि मौजूद रहे।