फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   परिषदीय शिक्षकों को दी जा रही न्यूनतम शैक्षिक सम्प्राप्ति ट्रेनिंग

परिषदीय शिक्षकों को दी जा रही न्यूनतम शैक्षिक सम्प्राप्ति ट्रेनिंग

Fri, 04 Jan 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय शिक्षकों को दी जा रही न्यूनतम शैक्षिक सम्प्राप्ति ट्रेनिंग
मिशन कायाकल्प प्रशिक्षण का निरीक्षण किया
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्राथमिक परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को जल्द ही मिशन कायाकल्प के अंतर्गत न्यूनतम शैक्षिक लक्ष्य अभियान से शैक्षिक गुणवत्ता सुधारी जाएगी। लखनऊ से पहुंची टीम ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया।

जनपद के प्राइमरी परिषदीय स्कूलों में न्यूनतम शैक्षिक संप्राप्ति के लिए मिशन कायाकल्प अभियान चलाया जाएगा। बीआरसी कार्यालय पर डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन सुधीर कुमार, देवेंद्र कुमार की देखरेख में सुखदेव सिंह, अर्चना त्यागी, विकास कुमार, तरुण अग्रवाल ने क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों से आए शिक्षकों को न्यूनतम शैक्षिक संप्राप्ति के अंतर्गत भाषा और गणित का सुरुचिपूर्ण शिक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया। बीईओ इशकलाल की उपस्थिति में लखनऊ से आए अमित श्रीवास्तव और संजीव कुमार ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों की गुणवत्ता भी परखी। अभियान में विद्यार्थियों को टीएलएम, कहानी और खेल-खेल में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए नियमित रूप से दो घंटे का शैक्षिक गुणवत्ता कार्यक्रम चलाया जाएगा। अभियान के डीआरपी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रत्येक स्कूल से दो शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। एक शिक्षक कक्षा एक से दो और दूसरा शिक्षक कक्षा तीन से पांच तक विद्यार्थियों को भाषा और गणित की सरकार द्वारा निर्धारित टीएलएम सामग्री से शैक्षिक गुणवत्ता सुधार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed