{"_id":"5c23caa8bdec2256c50f4231","slug":"41545849512-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारिकेश मिल से सिंगापुर के लिए रॉ शुगर का निर्यात शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारिकेश मिल से सिंगापुर के लिए रॉ शुगर का निर्यात शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। बहादरपुर स्थित द्वारिकेश चीनी मिल में निर्मित रॉ शुगर का सिंगापुर के लिए निर्यात शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने हरी झंडी दिखाकर रॉ शुगर से लदे वाहनों को मिल परिसर से रवाना किया। इससे पहले चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने राज्य सूचना आयुक्त का फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया ।
द्वारिकेश समूह के अनुपालन अधिकारी सलिल स्वरूप आर्य ने बताया कि द्वारिकेश ग्रुप की चीनी मिलों से वर्तमान सत्र में पांच लाख क्विंटल रॉ शुगर का निर्यात किया जाएगा। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने चीनी मिल के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों/श्रमिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि आज उत्तर प्रदेश चीनी उत्पादन में अग्रणी है। सूचना आयुक्त ने चीनी प्लांट का भ्रमण किया। मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने उन्हें गन्ने से रस निकलने से लेकर चीनी बनने तक प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर आरएस ठाकुर, उप मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका, महेंद्र सिंह, कुमेर सिंह, मधुसूदन पांडे मौजूद रहे।