{"_id":"5c1a8b73bdec2256dc68b286","slug":"41545243507-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में बालिका शिक्षा होगी परवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में बालिका शिक्षा होगी परवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला में होगा बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण
गजरौला शिव। गांव गजरौला अचपल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यहां स्कूल बनने से क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की बालिकाओं की शिक्षा आसान हो जाएगी। गांव गजरौला अचपल, गजरौला शिव और खेड़ा की दस हजार आबादी है।
जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव गजरौला शिव में तीन पट्टी हैं। जिसमें गजरौला शिव के अलावा गजरौला अचपल, मुकीमपुर धर्मसी उर्फ खेड़ा नाम से तीन पंचायतें हैं। तीनों पंचायतों की कुल दस हजार से अधिक आबादी है। लेकिन गांव में कोई भी इंटर कॉलेज नहीं है। गांव की बालिकाओं को गांव में कक्षा आठ तक की शिक्षा ही मिलती है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा के लिए बालिकाओं को बिजनौर आना पड़ता है।
अब गजरौला अचपल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत इस स्कूल का निर्माण होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के उपरांत निर्माण के लिए सामग्री भी पहुंचनी शुरू हो गई है। यहां पर स्कूल बनने से गांव यूसुफपुर हमीद, जंदरपुर, मंडावली सैदू, खाना पट्टी, गढ़ी बगीची, फिरोजपुर मुबारक, कच्छपुरा सहित कई गांवों की बालिकाओं को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा के लिए बिजनौर नहीं जाना पडे़गा। प्रधान सुशांत राजपूत, मुकेश राजपूत, मोहम्मद यूसुफ, जाकिर हुसैन, इमरान, रामसिंह का कहना था कि काफी लंबे समय से गांव में इंटर कॉलेज खुलवाने की मांग चल रही थी। स्कूल बनने से बालिकाओं के अभिभावकों को राहत मिलेगी।