फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, मुस्लिम दंपति ने अपनाई बेटी

झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, मुस्लिम दंपति ने अपनाई बेटी

Thu, 11 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, मुस्लिम दंपति ने अपनाई  बेटी
झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, मुस्लिम दंपति ने अपनाई बेटी
विज्ञापन

स्योहारा। गांव पित्थापुर में झाड़ियों के पास एक नवजात बच्ची पड़ी मिली। रोने की आवाज सुनकर एक ग्रामीणों ने बच्ची को उठाकर चिकित्सक को दिखाया। उपचार दिलाने के बाद उसे एक मुस्लिम दंपति ने अपना लिया।

मामला थाना क्षेत्र के गांव पित्थापुर का है। बुधवार की सुबह गांव के लोग वहंा से गुजर रहे थे। इसी दौरान कूड़े एक ढेर के पास से किसी नवजात के रोने की आवाज आई। राहगीरों ने जब इस आवाज को सुना तो उन्होंने गांव के ही चिकित्सक अबरार अहमद को इसकी जानकारी दी। बच्ची कपड़ों में लिपटी एक थैले में थी। डा. अबरार अहमद ने बताया कि बच्ची के शरीर पर नोचने के निशान हैं। घायल बच्ची का उपचार करते हुए उसे टिटनेस का टीका लगाया गया। खबर मिलते ही गांव बच्ची को देखने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों के कहने पर डा. अबरार ने इस बच्ची को गांव के ही इसरार अहमद उर्फ मद्रासी को दे दिया। ग्रामीण इस अबोध बच्ची को कूड़े में फेंकने वालों की निंदा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अनचाही बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंका है। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed