फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अमरोहा से दिल्ली कूच करेंगे दस हजार किसान

अमरोहा से दिल्ली कूच करेंगे दस हजार किसान

Tue, 11 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा से दिल्ली कूच करेंगे दस हजार किसान
गजरौला। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में सोमवार को खादगूजर गांव में हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही 28, 29 और 30 नवंबर को किसानों से दिल्ली कूच करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। ‘सबका साथ सबका विकास’ का कथन मिथ्या मात्रा है। 2014 के लोस चुनावों से पूर्व मोदी ने किसानों से वायदा किया था कि उन्हें 50 प्रतिशत मुनाफा दिया जाएगा। किसानों से तमाम वादे करने वाली भाजपा सरकार ए-2 के आधर पर ही न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। सरदार वीएम सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का गठन किया गया। इसके बैनर तले 28, 29, 30 नवंबर को दिल्ली में देश भर के किसानों का सैलाब उमड़ेगा। उन्होंने बताया कि जनपद से दस हजार किसान दिल्ली जाएंगे। वहीं 25 सितम्बर को धनौरा एसडीएम कार्यालय पर भी धरना देकर किसानों की समस्याएं उठाईं जाएंगी। बैठक में जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह, जोगेंद्र आर्य, समरपाल सिंह, खचेड़ु सिंह, हबीब अहमद, दिनेश कश्यप, मदन सिंह, राजीव सिरोही, ओमकार सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed