{"_id":"5b562a644f1c1bed5e8b4ed5","slug":"41532373604-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी जारी है पॉलिथीन का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी जारी है पॉलिथीन का इस्तेमाल
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन इस्तेमाल करने वालों पर हो कार्रवाई
मंडावली/नजीबाबाद । समाज को पॉलिथीन मुक्त बनाने के प्रयास के बावजूद ग्रामीणों क्षेत्रों में अभी भी पॉलिथीन के इस्तेमाल पर अंकुश नहीं लग रहा। मंडावली क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में ठेलों और दुकानों पर पॉलिथीन का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि शहरी क्षेत्रों में प्रशासन की सख्ती से पॉलिथीन पर अंकुश लगा है।
मंडावली, भुड्डी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानदार व ठेला कारोबारी खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ठेला कारोबारी और दुकानदार द्वारा ग्राहकों को पॉलिथीन में समान रख दिया जा रहा है। कागज और कपड़े के थैले ग्राहक और दुुकानदार दोनों इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पॉलिथीन रोकने के प्रति क्षेत्रीय पुलिस, राजस्व कर्मी और सरकारी अधिकारियों में दिलचस्पी कम दिखाई दे रही है। ग्रामीणों भूपेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, दिवाकर बजाज, मो.इकबाल, अमित कुमार, संदीप बजाज का कहना है कि पॉलिथीन समाज व खेतों के लिए हानिकारक है। प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन इस्तेमाल पर रोक के लिए संबंधित लोगों पर कार्रवाई करनी होगी।
ग्रामीणों का तर्क है जब तक सख्ती के साथ चेकिंग अभियान नहीं चलेंगे तब तक पॉलिथीन पर प्रतिबंध संभव नहीं है। उधर नगर की कई शिक्षण संस्था ने समाज को पॉथिलीन मुक्त बनाने के लिए संगोष्ठी और जन- जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया।