फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश

अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश
अमान्य स्कूलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी ने अवैधानिक रूप से चल रहीं शिक्षण संस्थाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक टास्क फोर्स का भी गठन किया गया। यह टास्क फोर्स स्कूलों में जाकर छापेमारी करेगी और डीएम को रिपोर्ट करेगी।
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि संज्ञान में आया है कि जनपद में कई विद्यालय ऐसे हैं, जो बिना मान्यता हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाएं चला रहे हैं। ऐसी संस्थाएं परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाओं में अपनी संस्था में अध्ययनरत छात्रों का अग्रिम पंजीकरण कराकर परीक्षा में सम्मिलित कराते हैं। यह परिषद के अनुसार मान्य नहीं है। उन्होंने ऐसे अमान्य विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए एक टॉस्क फोर्स का गठन किया है। यह फोर्स चिह्नित अमान्य स्कूलों में जाकर जांच करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। कहा कि अमान्य वर्ग/विषय में प्रवेश लेने वाली संस्थाओं से आर्थिक दंड वसूल किया जाए, अनियमित एवं अनधिकृृत रूप से छात्रों का प्रवेश लेने वाली संस्थाओं पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


स्कूल के बाहर लिखा जाएगा ‘अमान्य स्कूल’
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों से कहा कि अमान्य स्कूलों में जा कर जांच करें और बडे़-बडे़ अक्षरों में लाल पेंट से अमान्य स्कूल लिखवाना सुनिश्चित करें। ऐसे स्कूलों की सूची प्राप्त कर उनके बारे में प्रचार प्रसार कराए। यदि किसी नोडल अधिकारी के क्षेत्र में ऐसी किसी भी अमान्य शिक्षण संस्था का संचालन होता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस से कहा कि 15 जुलाई से प्रदेश में प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध है। 15 अगस्त से थर्माकोल से बनी हुई वस्तुएं और दो अक्टूबर से प्लास्टिक के बैग पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान चलवाएं। छात्र-छात्राओं की रैली और वाद विवाद प्रतियोगिता कराएं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी नजीबाबाद, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरिक्षक, तहसीलदार, और समस्त नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed