फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों में गुलदार की दहशत, खेतों पर जाना छोड़ा

किसानों में गुलदार की दहशत, खेतों पर जाना छोड़ा

Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
किसानों में गुलदार की दहशत, खेतों पर जाना छोड़ा
किसानों में गुलदार की दहशत, खेतों पर जाना छोड़ा
विज्ञापन

नींदडू़। क्षेत्र में गुलदार देखे जाने के बाद से किसानों में दहशत व्याप्त है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने किसानों के साथ जंगल का मुआयना किया और खेतों में गुलदार के चिन्हों को देखा।
गौरतलब है कि नींदडू़ खास, बाजीदपुर, महाबतपुर बीरू, कोटरा टप्पा केशो, मनकुआं और अंथाई शेख आदि के जंगलों में किसानों को पिछले कई महीने से गुलदार दिखाई दे रहा है। कभी-कभी गुलदार के साथ दो शावक भी दिखाई देते हैं। पिछले सप्ताह रात में निजी बस के सामने भी गुलदार आ खड़ा हुआ था। बाजीदपुर-बीरू के प्रधानपति एवं पंचायत सदस्य अथर हुसैन ने वन विभाग के अधिकारियों से इससे अवगत कराया।
विज्ञापन

बुधवार को उप वन क्षेत्राधिकारी एसके मठवाल अधीनस्थ नरेश कुमार आदि के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में पाए गए गुलदार के पद चिन्हों की पहचान की तथा उनके फोटो लिए। उन्होंने क्षेत्र में मादा गुलदार और उसके शावक मौजूद होने की पुष्टि की। बताया कि गुलदार काफी शर्मीला जानवर होता है। इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। इसे या इसके शावकों को न छेडे़ं, बचाव में यह हमला कर सकता है। इस अवसर पर अथर हुसैन, मोहम्मद नासिर, नौशाद अहमद, नफीस अहमद, नसीम अहमद, मोहम्मद आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed