फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मोदी ने झूठ के पुलिंदों से देश की जनता को मूर्ख बनाया, जावेद आब्दी

मोदी ने झूठ के पुलिंदों से देश की जनता को मूर्ख बनाया, जावेद आब्दी

Mon, 09 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मोदी ने झूठ के पुलिंदों से देश की जनता को मूर्ख बनाया, जावेद आब्दी
अमरोहा। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मौलाना जावेद आब्दी ने भाजपा पर जमकर तंज कसा। भाजपा को किसान विरोधी सरकार बताया। कहा कि मोदी ने झूठ के पुलिंदों से देेश की जनता को बेवकूफ बनाया है। लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन तय हो चुका है। दोनों पार्टी मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बगला में आयोजित एक मजलिस खिताब करने के बाद मौलाना जावेद आब्दी पत्रकारों से मुखातिब हुुए। कहा कि मोदी झूठ के पुलिंदों से देश की जनता को मूर्ख बना रहे हैं। चार साल बीतने के बाद भी जनता से किए एक भी वादे को पूरे नहीं किए गए। बेरोजगारों को नौकरियां नहीं मिली सकीं। किसी के खाते में 15 लाख रुपये नहीं पहुंचे। कहा कि प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया पूरी तरह फेल हो गया। मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को नहीं बदल सके। वाराणसी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। देश की सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे है, लेकिन सरकार को इसकी कतई चिंता नहीं है। देश-प्रदेश का किसान परेशान है, उसको उसकी फसल का वाजिब मूल्य नही मिल रहा है। गन्ना किसानों की स्थिति दयनीय है। सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए महागठबंधन जरूरी है। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सपा और बसपा का गठबंधन लगभग तय हो चुका है। इस दौरान हाजी इकरार, अकबर हुसैन, हेतराम सैनी, रफत अली नकवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed