फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भागूवाला में चकबंदी को लेकर रस्साकशी जारी

भागूवाला में चकबंदी को लेकर रस्साकशी जारी

Fri, 13 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भागूवाला में चकबंदी को लेकर रस्साकशी जारी
भागूवाला। चकबंदी प्रक्रिया को लेकर चकबंदी अधिकारियों ने क्षेत्रीय किसानों के साथ बैठक की। चकबंदी का 63 लोगों ने समर्थन किया, जबकि चकबंदी प्रक्रिया का विरोध करने वाले किसानों की संख्या दोगुना रही। ऐसे में किसानों ने अपना प्रस्ताव सीधे डीएम को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन

भागूवाला पंचायतघर पर बृहस्पतिवार की दोपहर चकबंदी अधिकारी और किसानों की बैठक आयोजित की गई। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी बिजनौर मेघवरण, सहायक चकबंदी अधिकारी ब्रजपाल सिंह, जयपाल सिंह ने चकबंदी के पक्ष एवं विपक्ष में किसानों के हस्ताक्षर कराकर निर्णय करने का फैसला लिया। भागूवाला में चकबंदी प्रक्रिया जारी रखने वाले किसानों ने चकबंदी अधिकारियों के सामने हस्ताक्षर करने शुरू कर दिए, जबकि चकबंदी प्रक्रिया का विरोध करने वाले किसानों ने अपना अलग प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वे अपना प्रस्ताव सीधे डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन

चकबंदी को लेकर पक्ष और विपक्ष को सुन रहे बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी बिजनौर मेघवरण की उपस्थिति में भागूवाला में चकबंदी प्रक्रिया को जारी रखने संबंधी प्रस्ताव पर प्रमोद कुमार, जयपाल, असगर, मुख्तार, शरीफ अहमद सहित क्षेत्र के 63 किसानों ने हस्ताक्षर किए, जबकि चकबंदी प्रक्रिया का विरोध करने वाले किसानों की संख्या करीब दो गुना रही। चकबंदी प्रक्रिया को लेकर टकराव की आशंका को देखते हुए मंडावली थानाध्यक्ष राजीव त्यागी के नेतृत्व में पुलिस बल मीटिंग स्थल पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को सौंपेंगे प्रस्ताव
भागूवाला। चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में प्रस्ताव तैयार कर किसानों से समर्थन जुटाने वाले ग्राम प्रधान मो.अय्यूब, पूर्व प्रधान मुसर्रत जहां, अहसान, नसीम अहमद शुक्रवार (आज) जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें प्रस्ताव सौंपते हुए स्थिति से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed