फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   श्रद्वालुओं की एक सप्ताह पहले की रामगंगा नदी में जल प्रवाहित कराने की मांग

श्रद्वालुओं की एक सप्ताह पहले की रामगंगा नदी में जल प्रवाहित कराने की मांग

Thu, 02 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
श्रद्वालुओं की एक सप्ताह पहले की रामगंगा नदी में जल प्रवाहित कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र में भूतपुरी में रामगंगा के तट पर गंगा स्नान का मेला लगता है। चार नवंबर को रामगंगा नदी के तट पर गंगा स्नान का मेला लगेगा, लेकिन नदी में अपेक्षा से कम पानी होने से श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मेले का आयोजन होने से एक सप्ताह पहले रामगंगा नदी में पर्याप्त जल प्रवाहित करने की मांग की है । क्षेत्र के गांव भूतपुरी, हाफिजाबाद , बिहारीपुर , मुबारकपुर, सुआवाला आदि कई गांवों के श्रद्धालु विपिन कुमार , देवेंद्र कुमार, रिंकू शर्मा, मेघराज सिंह , बलराम सिंह , कन्हैया सिंह , सुरेंद्र कुमार, महावीर सिंह आदि ने बताया कि वह कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गंगा स्नान मेले से एक सप्ताह पहले पर नदी में जल प्रवाहित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। श्रद्धालुओं ने बताया कि जब सिंचाई विभाग मेले से 24 घंटे पहले नदी में जल प्रवाहित करता है तो इस दौरान जल के गादला प्रवाहित होने से ना तो श्रद्धालु डुबकी लगा पाते हैं और ना ही पूजा-अर्चना हो पाती है। जब इस संबंध में एसडीएम आजाद भगत सिंह ने पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं लाया गया है। यदि ऐसा है तो वे अपने स्तर से सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उनकी मांग को पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

भूतपुरी,हरेवली, तिगरी मेले में हो सकती है पानी की किल्लत
रामगंगा बांध से पानी की निकासी नहीं होने से आएगी समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
कालागढ़। अमरोहा प्रशासन के तिगरी मेले के लिए रामगंगा बांध से पानी की निकासी नहीं किए जाने के आदेशों के चलते कालागढ़, हरेवली और भूतपुरी के गंगास्नान के मेले को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा बांध से अमरोहा जनपद में गंगास्नान पर तिगरी मेले के लिए पानी की निकासी की जाती थी। इस बार अमरोहा के अपर पंचायत अधिकारी ने रामगंगा बांध के अधिकारियों को पहले ही पत्र लिखकर मना कर दिया है कि बांध से नदी में पानी की निकासी न की जाए। जिससे तिगरी मेले की व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए। इस पानी की निकासी के चलते कालागढ़ में स्टील ब्रिज के निकट, हरेवली में बैराज पर और भूतपुरी में रामगंगा पुल के नीचे मेले का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में नदी में बांध से पानी की निकासी नहीं होने से नदी में पानी काफी कम है। वहीं चार नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगास्नान के मेले पर स्नान पर संकट के बादल छा गए है। वहीं बांध के ईई रामबाबू का कहना है कि उच्च स्तर से आदेश मिलने पर बांध से पानी की निकासी की जा सकती है। बांध का पानी बिजली उत्पादन और किसानों को सिंचाई के लिए ही दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed