{"_id":"598217f74f1c1bcc1b8b477d","slug":"41501698039-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थ के 12 नमूने लिए, व्यापारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थ के 12 नमूने लिए, व्यापारियों में हड़कंप
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर में विशेष अभियान चलाया । कई प्रतिष्ठानों से 12 खाद्य पदार्थ के नमूने लिए। विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
खाद्य विभाग की टीम ने रोडवेज बस स्टेंड के पास से जुबैर क ंफेक्शनरी से बर्फी, फैयाजुद्दीन का दूध, न्यू क्वालिटी रेस्टोरेंट से बतीसा, घंटाघर के पास से कलीम अहमद का दूध, माज आलम के यहां से बर्फी, मिठाई की दुकान से गोले की बर्फी, इरफान मिष्ठान भंडार की बालूशाही, इकबाल मिष्ठान भंडार से छेना रसगुल्ला, जजी चौक के पास से भोला मिष्ठान भंडार का बूंदी का लड्डू और सोन पापड़ी, आरती मिष्ठान भंडार से बूंदी का लड्डू और चांदपुर की चुंगी के पास से नदीम अहमद के यहां से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। विभाग ने दस दुकानों से 12 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं। टीम में अभिहित अधिकारी विनोद कुमार और सीएफएसओ जेपी सिंह, सात एफएसओ मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी ने बताया कि दुकानदार मिठाइयों में मात्रा से अधिक रंग का प्रयोग कर रहे हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।