{"_id":"597cd1fe4f1c1ba3168b46a8","slug":"41501352446-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी योजना में पात्र होने के बावजूद बचत खाते से की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी योजना में पात्र होने के बावजूद बचत खाते से की रिकवरी
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की सैदपुर शाखा में एक किसान के बचत खाते से उसे बिना बताए बैंक कर्मचारियों ने किसान क्रेडिट कार्ड की रिकवरी कर ली। किसान योगी सरकार की ऋण माफी योजना में आ रहा था। किसान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव चेलापुर निवासी डालचंद ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से वर्ष 2014 में 25 हजार का कृषि ऋण लिया था। आर्थिक परेशानी के चलते वह ऋण जमा नही कर सका। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने मार्च 2017 में उसके बचत खाते से उसे बिना बताए 31 हजार रुपये निकाल कर ऋण की रिकवरी कर दी, जबकि वह सरकार द्वारा घोषित ऋण माफी योजना का पात्र था। उसने आरोप लगाया कि जब वह इस संबंध में शाखा में जानकारी करने पहुंचा तो प्रबंधक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर शाखा प्रबंधक के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है। शाखा प्रबंधक भूदेव सिंह ने बताया कि डालचंद को रिकवरी का नोटिस देकर उसके बचत खाते से वसूली की गई है। उन्होंने अभद्र व्यवहार के आरोप को निराधार बताया है।