{"_id":"596e56514f1c1b6b168b4601","slug":"41500403281-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक सत्र के साढ़े तीन माह बाद भी आधा अधूरा कोर्स, शिक्षक हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक सत्र के साढ़े तीन माह बाद भी आधा अधूरा कोर्स, शिक्षक हैरान
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े तीन माह बाद भी मिला अधूरा कोर्स
धामपुर (बिजनौर)। सरकार की ओर से बीआरसी पर शैक्षिक सत्र के साढ़े तीन माह के बाद अधूरा कोर्स पहुंचा है। कक्षा एक की तो कोई पुस्तक ही नहीं आई है। कक्षा दो , तीन , चार, पांच, छह , सात और आठ का कोर्स अधूरा है।
मंगलवार को बीआरसी से ब्लाक के अधिकांश स्कूलों को पुस्तकों को वितरण हुआ। वितरण प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बीईओ विश्वजीत सिंह राठी ने पुस्तकों का वितरण करने का कार्य उन्हें सौंपा है। मंगलवार से ही पुस्तकों का वितरण शुरू हुआ है। इस दौरान बीआरसी पर पुस्तकें लेने को पहुंचे अधिकांश शिक्षकों ने कहा कि सत्र के साढ़े तीन माह बीतने के बाद भी सरकार की ओर से आधा अधूरा कोर्स उपलब्ध कराया गया है। कक्षा दो में पांच पुस्तकें है केवल कलरव और गिनतारा ही उपलब्ध हुई है। कार्य पुस्तिका नहीं है। कक्षा तीन में केवल कलरव की पुस्तक है। इसी प्रकार से कक्षा चार, पांच , छह , सात और कक्षा आठ का कोर्स है। शिक्षक छात्रों को कैसे पढ़ाएंगे और छात्र भी कैसे ऐसे हालात में कैसे पढ़ें। उधर, बीएसए का कहना है कि फर्म से जितनी पुस्तकें प्राप्त हो रही है। उन्हें अविलंब छात्रों को वितरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।