फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सांसद ने मुस्लिम महिला पर दलित बन चुनाव जीतने का लगाया आरोप

सांसद ने मुस्लिम महिला पर दलित बन चुनाव जीतने का लगाया आरोप

Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने मुस्लिम महिला पर दलित बन चुनाव जीतने का लगाया आरोप
बिजनौर। एक मुस्लिम महिला ने दो वोट बनवाकर अनुसूचित जाति का लाभ लेकर जिला पंचायत का चुनाव जीत लिया। भाजपा सांसद डा.यशवंत सिंह ने यह मामला उठाया है। उन्होंने एसपी कार्यालय में पत्र देकर आरोपी महिला व उसकी मदद करने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

सांसद ने एसपी को पत्र भेजकर बताया कि थाना मंडावली के ग्राम भागूवाला निवासी राजबाला पत्नी इंजीनियर मनोहरलाल अनुसूचित जाति से हैं। राजबाला ने जिले की वार्ड संख्या आठ नजीबाबाद ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इसी वार्ड से एक मुस्लिम महिला ने भी चुनाव लड़ा था। महिला का नाम शकीला पत्नी लतीफ निवासी ग्राम भागूवाला है। इस महिला के नामांकन पर आपत्ति जताई गई थी। महिला ने अपना नाम शकीला उर्फ शकुंतला बताया था तथा वोटर लिस्ट में अपने दो वोट बनवाए। वोटर लिस्ट में क्रम संख्या 915 पर खुद को शकीला बताया तथा क्रम संख्या 916 पर शकुंतला बताया। सांसद के अनुसार यह एक ही महिला है जो बरेली से जारी पासपोर्ट से हज भी कर चुकी है। सांसद के अनुसार महिला ने दो स्थानों पर वोट बनवाकर संज्ञेय अपराध किया है। साथ ही धर्म परिवर्तन के बाद भी धोखा देकर आरक्षण का लाभ प्राप्त कर दलितों का हक मारा है। सांसद ने मामले में कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed