{"_id":"594d66774f1c1b52518b4829","slug":"41498244727-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए मनाया जाएगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए मनाया जाएगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाडा
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 से सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा
बिजनौर।
शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग बच्चों को जिंक, ओआरएस का घोल पिलाएगा। क्योंकि लगातार प्रदेश में डायरिया से शिशु मृत्यु दर बढ़ रही है। इस पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाएगा।
उत्तर प्रदेश में बच्चों की दस प्रतिशत मौत डायरिया बीमारी से होती है। भारत सरकार के अभियान के अंतर्गत शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 26 जून से आठ जुलाई तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशाएं डोर-टू-डोर दो माह से पांच साल तक के बच्चों को जिंक की गोली और ओआरएस का पैकेट बाटेंगी। कार्यक्रम के अंतर्गत डायरिया से पीड़ित बच्चों को रोजाना जिंक की गोली और ओआरएस का घोल पिलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की 24 जून को कलक्ट्रेट में सुबह दस बजे बैठक भी बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता डीएम जगतराज करेंगे। एसीएमओ एनएचएम डॉ. रोहताश सिंह ने यह जानकारी दी है।