{"_id":"594bddb14f1c1b933e8b4694","slug":"41498144177-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम हो गया खुशगवार, हर शख्स को मिली तसल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम हो गया खुशगवार, हर शख्स को मिली तसल्ली
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर बाद मौसम ने ली अंगड़ाई, उमड़-घुमड़कर आसमान में छाए बादल
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
सुबह से पड़ रही गर्मी से लोगों को दोपहर बाद तसल्ली मिली। आसमान में उमड़-घुमड़कर बादल छाए और तेज हवा के साथ बरसना चालू कर दिया। कुछ देर पड़ी बारिश ठहरी तो लोगों के चेहरे खिल गए। रोजेदारों ने सुकून की सांस ली। पूरी तरह मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि कम बारिश होने के कारण शहर में कहीं भी जलभराव जैसी स्थिति नहीं बन सकी। आम उत्पादकों की धड़कनें भी धीरे-धीरे कम हो गईं।
बीते कई दिनों से मौसम बेहद गरम था। आकाश में बादल छा रहे थे और हवा चलने के साथ ही छंट रहे थे। सूर्य की तेज किरणों से हर कोई व्याकुल था, लेकिन बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव आया। चारों तरफ से आसमान में बादल छा गए और ठंडी-ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई। तेज गति से चल रही हवा ने लोगों के दिलो दिमाग को भी ठंडा कर दिया। चेहरों पर छाई बेचैनी दूर होने लगी।
रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी। करीब आधा घंटा तक बरसात हुई, जिससे दिन पूरी तरह ठंडा हो गया। रोजेदारों के चेहरों की मायूसी पल भर में दूर हो गई। जिधर भी नजर दौड़ाई, उधर ही लोग राहत महसूस करबऌे नजर आए। मौसव्म खुशनुमा हो गया। इधर आम उत्पादकों के चेहरे पर जरूर चिंता की लकीरें दिखंाई दीं। जब तक हवा चली तब तक उनकी धड़कन बढ़ी रही। जिसके बंद होते ही उनकी टेंशन भी खत्म हो गई।