{"_id":"594186854f1c1b7a738b4686","slug":"41497466501-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए कांग्रेसियों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए कांग्रेसियों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल
बिजनौर। मध्य प्रदेश में किसानों पर गोली चलाने व किसानों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहते हुए सत्याग्रह आंदोलन किया। जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि अपना हक मांगने वाले अन्नदाता किसानों पर मध्य प्रदेश सरकार गोली चला रही है। प्रदर्शन करने वाले निर्दोष किसानों पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके विरोध में ज्योति राजे सिंधिया ने 72 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन किया है। वक्ताओं ने कहा कि किसान ही देश की रीढ़ हैं। किसानों के कल्याण के बिना देश के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। धरने में शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर, मुनीश त्यागी, शौपाल सिंह, उदयराज सिंह, जगदीश सिंह सैनी, हरज्ञान सिंह, रजा अस्करी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो