{"_id":"593ee7f31126f42e018b45b5","slug":"41497294835-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में निकला धुआं, खलबली
स्योहारा (बिजनौर) (ब्यूरो)। सोमवार को मुरादाबाद डिपो की एक बस हरिद्वार से मुरादाबाद के लिए चली थी। धामपुर से चलने के बाद बस में धुएं की बदबू आने लगी। सरकड़े की नहर के पुल पर धुआं तेज निकलने लगा। बस में धुआं भर जाने से यात्रियों में कोहराम मच गया। चालक दिनेश ने बस रोक कर देखा कि वायरिंग में आए फाल्ट के कारण धुआं निकल रहा था। चालक बस को धीरे-धीरे चलाकर थाने वाले चौराहे तक ले आया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। यहां मिस्त्री को बुलाकर वायर के फाल्ट को ठीक कराया गया। इसके बाद बस को मुरादाबाद के लिए रवाना किया गया। बस के परिचालक ने बताया कि बस में 40 यात्री थे।