फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   40 trap cameras are counting tigers in Amangarh

बिजनौर: टाइगर रिजर्व एरिया अमानगढ़ में 40 ट्रैप कैमरों से हो रही बाघों की गिनती

Sun, 07 Jun 2020 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
40 trap cameras are counting tigers in Amangarh
बिजनौर: अमानगढ़ वन रेंज में वाटर होल पर पानी पीता बाघ। - फोटो : BIJNOR

बिजनौर अमानगढ़ वन रेंज में बाघों की गिनती शुरू हो गई है। बाघों की गिनती के लिए वन में 40 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों में लगातार बाघों के फोटो भी कैद हो रहे हैं। इसके बाद बाघों की गिनती की जाएगी।

विज्ञापन


अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एरिया है। यहां पहले से ही बाघों की दहाड़ गूंजती रही है। जिम कार्बेट से जुड़ा होने के कारण वहां के बाघ भी अमानगढ़ में आते रहते हैं। पिछले साल अमानगढ़ वन रेंज में पहली बार ट्रैप कैमरे लगाकर बाघों की गिनती की गई थी।
विज्ञापन


ट्रैप कैमरों में कैद हुए बाघों के शरीर पर बनी पट्टियों के आधार पर उनकी पहचान की गई थी। गिनती में अमानगढ़ में 22 बाघ मिले थे। कोई शावक ट्रैप कैमरे में कैद नहीं हुआ था। अब फिर से अमानगढ़ में ट्रैप कैमरे लगाकर बाघों की गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर बाघ वनों में वन्यजीवों के चलने से बनी पगडंडियों पर ही चलते हैं। इन पगडंडियों व बाघ के मूवमेंट वाले इलाकों में 40 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। जैसे ही बाघ या कोई भी वन्य जीव इनके सामने से गुजरेगा तो मूवमेंट से ट्रैप कैमरा अपने आप चल जाएगा और सामने आए वन्य जीव की तस्वीर उसमें कैद हो जाएगी।

ट्रैप कैमरों में बाघों के कई फोटो कैद हुए हैं। वन विभाग के कर्मचारियों को जंगल में शावकों के साथ भी बाघिन घूमती हुई दिखी है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बाघों की गिनती बढ़ सकती है।


शासन से जारी होगा आंकड़ा
डीएफओ डा.एम सेम्मारन का कहना है कि बाघों की गिनती के लिए ट्रैप कैमरे लगा दिए गए हैं। विश्व बाघ दिवस पर ही बाघों की संख्या का आंकड़ा शासन से जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed