फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   35 people came in contact with the person who returned from abroad

विदेश से लौटे व्यक्ति के संपर्क में आए थे 35 लोग

Tue, 28 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
35 people came in contact with the person who returned from abroad
विदेश से लौटे व्यक्ति के संपर्क में आए थे 35 लोग
विज्ञापन

बिजनौर। दुबई से आए कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने कोरोनारोधी टीकाकरण कराया था। इस वजह से उसमें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं आए। उसके परिचित 35 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इस पर विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है। विभाग ने कोरोना को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं।
रविवार जिले की एक महिला व एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला थी। महिला नोएडा में रहती है और वहीं संक्रमित हुई। व्यक्ति बिजनौर के पास के एक गांव का रहने वाला है और हाल ही में दुबई से लौटा था। आरटीपीसीआर जांच में उसके संक्रमित मिलने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके अंदर कोरोना का कोई गंभीर लक्षण नहीं मिला। केवल उसके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए उसे वहां रखा गया है। इस व्यक्ति के संपर्क में आए 35 लोगों की भी आरटीपीसीआर जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अरुण कुमार गोयल के अनुसार संक्रमित मिले व्यक्ति की तबीयत एकदम ठीक है। उसे पहले से ही ब्लड प्रेशर आदि की समस्या है। उसकी उन बीमारियों का ही इलाज किया जा रहा है। वह एकदम सामान्य व्यवहार भी कर रहा है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के अनुसार निश्चित रूप से टीकाकरण कराने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फायदा मिला है। सभी जिलेवासी कोरोना की दोनों खुराक जल्द से जल्द लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed